Friday 23 September 2016

मानव जीवन की सार्थकता

|| श्री हरी ॐ ||
 

1.प्रथम तो मनुष्य का शरीर मिलना कठिन है और यदि मिल जाये तो भी भारतभूमि में जन्म होना, कलियुग में होना तथा वैदिक सनातन धर्म प्राप्त होना दुर्लभ है | इससे भी दुर्लभतर शास्त्रों के तत्व और रहस्य बतलाने वाले पुरुषो का संग है | इसलिये जिन पुरुषो को उपयुक्त  संयोग प्राप्त हो गए है, वे यदि परमशांति और  परमआनंदायक परमात्मा की प्राप्ति से वंचित रहे तो इससे बढकर उनकी मूढ़ता क्या होगी |

2.चीटी से लेकर देवराज इंद्र की योनी तक को हम लोग भोग चुके है, किन्तु साधन न होने के कारण हमलोग भटक रहे है और जब तक तत्पर होकर साधन नहीं करेंगे तबतक भटकते ही रहेंगे |

3.मनुष्य-जन्म सबसे उतम एवं अत्यंत दुर्लभ और भगवान् की विशेष कृपा का फल है | ऐसे अमूल्य जीवन को पाकर जो मनुष्य आलस्य, भोग,प्रमाद और दुराचार में समय बिता देता है वह महान मूढ़ है | उसको घोर पश्चाताप करना पड़ेगा |

4. समय बड़ा मूल्यवान है | मनुष्य का शरीर मिल गया, यह भगवान की बड़ी दया है | अब भी यदि भगवद प्राप्ति से वंचित रह गए तो हमारे समान मुर्ख कौन होगा | हमे अपने अमूल्य समय को अमूल्य कार्य में ही लगाना चाहिये | भगवान की स्मृति अमूल्य है | इस प्रकार नित्य विचार करना चाहिये |

5.प्राप्त मनुष्य शरीर के दुर्लभ अवसर को यदि हमने हाथ से खो दिया तो फिर सिवा पछताने के और कुछ हाथ नहीं लगेगा |

6.भगवान ने हमें मुक्ति का पासपोर्ट दे दिया है | अब जो कुछ कमी है वह केवल हमारी और से है |

7.यह जीवन हमें सांसारिक भोगो में डूबकर रह जाने के लिए नहीं मिला है |

8.बारम्बार विचार करना चाहिये की आप किस लिए आये थे, यहाँ क्या करना चाहिये और आप क्या कर रहे है |

9.जब आपका शरीर छूट जाएगा तब शरीर और रूपये किस काम आवेंगे? सब कुछ मिटटी में मिल जायेगा |

नारायण   नारायण  नारायण

No comments:

Post a Comment