Wednesday, 12 October 2016

हे मातः ! तू भारत में आविर्भूत हो, प्रकाशमान हो

मातः दुर्गे ! सिंहवाहिनी सर्वशक्तिदायिनी मातः शिवप्रिये !
तेरी शक्ति के अंश से उद्भूत हम भारत के युवकगण तेरे मंदिर में बैठे हुए तुझ से प्रार्थना करते हैं ..... सुन हे मातः, तू भारत में आविर्भूत हो, प्रकाशमान हो|
.
मातः दुर्गे ! अन्तस्थ रिपुओं का संहार करके बाहर के बाधाविघ्नों को निर्मूल कर| बलशाली, पराक्रमी, उन्नतचेता जाति, भारत के पवित्र काननों में, उर्वर खेतों में, गगनसहचर पर्वतों के तले, पूतसलिला नदियों के तीर पर एकता से, प्रेम से, सत्यशक्ति से, शिल्प से, साहित्य से, विक्रम से, ज्ञान से, श्रेष्ठ होकर निवास कर| मातृ-चरणों में यही प्रार्थना है, हे मातः प्रकट हो|
.
मातः दुर्गे ! हमारे शरीर में योगबल द्वारा प्रवेश कर| हम होंगे तेरे यंत्र, तेरी अशुभ-विनाशी तलवारराशि, तेरे अज्ञानविनाशी प्रदीप| हे मातः, भारत के युवकों की इस आशा को पूर्ण कर| यंत्री बनकर यंत्र चला, अशुभ-हन्त्री होकर तलवार घुमा, ज्ञानदीप्तिप्रकाशिनी होकर हाथ में प्रदीप ले, प्रकाशमान हो|
.
वीरमार्गप्रदर्शिनी आ ! अब हम तेरा विसर्जन नहीं करेंगे| हमारा सारा जीवन ही अनवच्छिन्न दुर्गापूजा हो, हमारे समस्त कार्य अविरत पवित्र, प्रेममय, शक्तिमय, मातृसेवाव्रत से युक्त हों| यही प्रार्थना है .....
हे मातः ! तू भारत में आविर्भूत हो, प्रकाशमान हो|
.
= श्री अरविन्द =

क्या सच में तुम्हें रावण जैसा भाई चाहिए ?

आजकल सोशल मिडिया पर एक ट्रेंड बहुत तेजी से चल पड़ा है ,
रावण के बखान..!!
वो एक प्रकांड पंडित था जी....
उसने माता सीता को कभी छुआ नहीं जी....
अपनी बहन के अपमान के लिये पूरा कुल दाव पर लगा दिया जी.....!!!
अर्रे भाई...
माता सीता को ना छूने का कारण उसकी भलमनसाहत नहीं बल्कि कुबेर के पुत्र “नलकुबेर” द्वारा दिया गया श्राप था..!!!
कभी लोग ये कहानी सुनाने बैठ जाते हैं कि एक मां अपनी बेटी से ये पूछती है कि तुम्हें कैसा भाई चाहिये..बेटी का जवाब होता है..रावण जैसा... जो अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिये सर्वस्व न्योंछावर कर दे...
भद्रजनो..ऐसा नहीं है....
रावण की बहन सूर्पणंखा के पति का नाम विधुतजिव्ह था..जो राजा कालकेय का सेनापति था..जब रावण तीनो लोको पर विजय प्राप्त करने निकला तो उसका युद्ध कालकेय से भी हुआ..जिसमे उसने विधुतजिव्ह का वध कर दिया...तब सूर्पणंखा ने अपने ही भाई को श्राप दिया कि, तेरे सर्वनाश का कारण मै बनूंगी..!!
कोई कहता है कि रावण अजेय था...
जी नहीं.. प्रभु श्री राम के अलावा उसे राजा बलि, वानरराज बाली , महिष्मति के राजा कार्तविर्य अर्जुन और स्वयं भगवान शिव ने भी हराया था..!!
रावण विद्वान अवश्य था, लेकिन जो व्यक्ति अपने ज्ञान को यथार्थ जीवन मे लागू ना करे, वो ज्ञान विनाशकारी होता है...रावण ने अनेक ऋषिमुनियों, विशेषकर ब्राह्मणों का वध किया, अनेक यज्ञ ध्वंस किये, ना जाने कितनी स्त्रियों का अपहरण किया..यहां तक कि स्वर्ग लोक की अप्सरा “रंभा” को भी नहीं छोड़ा..!!
एक गरीब ब्राह्मणी, “वेदवती” के रूप से प्रभावित होकर जब वो उसे बालों से घसीट कर ले जाने लगा तो वेदवती ने आत्मदाह कर लिया..और वो उसे श्राप दे गई कि तेरा विनाश एक स्त्री के कारण ही होगा..!!!

स्मरण रहें, जब तक रावण ने चारों वेदों का की शिक्षा ली थी वो रावण तब तक ही पंडित था ।।।
व्याभिचारी, बलात्कारी, अपहर्ता, कामुक, नारी पीड़क राक्षस रावण को जबरन ब्राह्मण और पंडित घोषित करने पर तुले अभागे और अज्ञानी लोगों से निवेदन है कि वो पावन , पवित्र पंडित शब्द को एक महाराक्षस से जोड़ कर अपने कुल को लज्जित ना करें ।।।।।
वही श्री राम भरत को ज्ञान देते समय महापंडित थे,
वही श्री राम रावण का वध करते समय क्षत्रिय थे,
रावण को पंडित बताने वाले मूर्ख और भगवान श्री राम को क्षत्रिय बताने वाले महामूर्ख एक ही मन्दबुद्धि पिता की 2 औलादें हैं , मूर्खता जिनके DNA में भरी है ।।।।

सनातन संस्कृति संघ

स्त्रियों के सम्बन्ध में मनु की धारणा

॥ ओ३म ॥
स्त्रियों के सम्बन्ध में मनु की धारणा –
१. पिता , भाई , पति , आदि द्वारा स्त्रियों का सत्कार करना चाहिए ( मनु॰३।५५ )
२. नारियों के सत्कार से दिव्यलाभों व दिव्यगुणों की प्राप्ति ( मनु॰)
३. वस्त्रों , आभूषणों से नारियों को सदा सत्कृत रखें ( मनु॰३।५९ )
४. नारी की प्रसन्नता में कुल का कल्याण निहित है ( मनु॰३।६० )
५. स्त्रियों के शोकग्रस्त रहने से परिवार का विनाश ( मनु॰३।५७ )
६. स्त्रियां घर की लक्ष्मी और शोभा हैं ( मनु॰९।२५ )
७. स्त्रियां घर के सुख का आधार हैं ( मनु॰९।२८ )
८. स्त्रियां घर की स्वामिनी हैं ( मनु॰९।११ )

सनातन संस्कृति संघ

लोकजीवन को राम इतने प्रिय क्यों हैं ?

राम के आचरण ने ...लोक को प्रभावित किया...
चौदह वर्ष तक वनों मे रहना...जीवन मे उनका संघर्ष...अंतत: सफलता..
और उनके दृढ़ व्यक्तित्व ने ...जनमानस के मर्म को छुआ है |
राम लोक मन को छूते हैं , राम लोकमंगल का नाम हैं ,
लोक का श्रेष्ठ राम है , वे परमकाम्य होकर लोकजीवन से एकाकार हो गए ।
हमारी आत्मा राम है ,हमारा परमात्मा राम है , जीते जी राम होना चाहते हैं ,मरण पर राम से सामीप्य ,
हमारा नवजात राम है , हमारा दुल्हा राम है , हमारा भाई राम है ,आदर्श पुत्र राम है , आदर्श पति राम है , , अन्याय का दुश्मन राम है , न्याय की गुहार राम है , त्याग में राम हैं , राज में राम हैं , अभिवादन में राम हैं , धिक्कार-घृणा-शोक, विस्मय का उद्गार राम से है .....
यह उपास्य और उपासक का एकाकार है
🙏🏻जय श्री राम जी की🙏🏻

🚩सनातन संस्कृति संघ🚩
🌹🙏🏻भारत स्वाभिमान दल🙏🏻🌹

Sunday, 9 October 2016

युद्ध की अपरिहार्यता

जब से सृष्टि बनी है तभी से मानव जाति में हर काल और हर युग में युद्ध होते आये हैं जिन्हें कोई नहीं रोक पाया है| भारत में युद्ध करने के लिए एक पृथक क्षत्रिय वर्ण का निर्माण कर दिया गया जिनका कार्य ही दूसरों को क्षति से त्राण दिलाना, यानी समाज और राष्ट्र की रक्षा हेतु युद्ध करना था| धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के लिए सभी युद्ध करते थे सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं|
.
कालान्तर में एक "सद्गुण विकृति" आ गयी और यह मान लिया गया कि युद्ध सिर्फ क्षत्रिय का ही कार्य है, अन्य वर्णों का नहीं|
>>> यह सद्गुण विकृति ही भारत के पराभव और दासता का कारण बनी| <<<
.
युद्धभूमि में ही मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ प्रकट होता है| युद्धभूमि में ही गीता का ब्रह्मज्ञान व्यक्त होता है|
एक युद्ध जो हमारे अंतर में निरंतर चल रहा है असत्य और अन्धकार की शक्तियों से, उसमें हमें विजयी ही बनना है|
.
ॐ नमः शिवाय| ॐ ॐ ॐ ||
चल रही नवरात्री और आने वाले दशहरा पर्व के लिए अभिनन्दन और शुभ कामनाएँ|
ॐ तत्सत | ॐ नमः शिवाय ! ॐ ॐ ॐ ||

सनातन धर्म के शाश्वत सम्राट

         *ॐश्रीराम: श्रीकृष्ण: हरि:ॐ*
           🌺🍃🌺🍃🌺🍃🌺🍃
        "परिश्रम और पुरुषार्थ" के प्रतीक
      हिन्दुस्थान' मे दो ही 'दिव्य राजा' हुए-
        एक मर्यादा पुरुषोत्तम "श्रीरामचन्द्र"
      और दूसरे जगद्गुरु "श्रीकृष्णचन्द्र" ।

           "हिन्दुओँ" पर तो अब भी
         इन्ही दोनो का राज चलता है ।
      'राजनिष्ठा' तो इन्हीँ के प्रति सम्भव है ।

       'भूमि' और 'द्रव्य' के ऊपर राज्य
        करने वाले कोई ओर होँ, किन्तु
      'हिन्दुओँ' के हृदय पर 'राज्य' करने
      वाले तो ये दो ही "दिव्य स्वरूप" हैँ ॥

          'श्रीमद्भागवत' मेँ लिखा है -
      'जीवन' को सार्थक बनाने के लिए
          चार बातोँ का ध्यान रखना
              अति आवश्यक है ।

        *सबसे प्रमुख है 'पारदर्शिता' !
   अर्थात खुलेपन व ईमानदारी से समाज
     को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखना !!
     सूचनाओँ को आसानी से प्राप्त कर
           उत्तरदायित्व निभाना !!!

        *दूसरा है जीवन मेँ 'परिश्रम' ।
     परिश्रम से पुरुषार्थी होँगे और उससे
    यश, कीर्ति, धन व शान्ति अर्जित करेँगे ।

            *तीसरी बात है परिवार मेँ
                 'प्रेम' बनाए रखना ।

          *चौथी बात निजी जीवन मेँ
             'पवित्रता' बनाए रखना ।

         *यह सभी है तो "परमात्मा" 
         बहुत जल्दी उतर कर आएगेँ !!
                 
   *"श्रीराम-कृष्ण" का चिन्तन जो जन करते,
      'श्रीराम-कृष्ण' उनकी चिन्ता हरते ।

             *जिस घर 'राम-कृष्ण'
            भजन-कीर्तन के पहरे,
          उस घर पाप का 'रावण-कंस'
               एक पल ना ठहरे ॥
           
               ॐजयश्रीरामॐ
          "रघुपति राघव राजाराम !
            पतित पावन सीताराम !!"
     
       ॐश्रीकृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्ॐ
         "यदुपति यादव प्यारे 'श्याम'।
            पतित पावन 'राधेश्याम'॥"

    *धर्मेण हन्यते व्याधि धर्मेण हन्यते ग्रहः!
धर्मेण हन्यते शत्रु धर्मो विश्वस्य जगत: प्रतिष्ठा!
   धर्मेयत्न: सदा कार्यो,धर्म एक: सुखावह:।
    धर्मेण पाल्यते सर्वँ, त्रैलोक्यं सचराचरम्।
   धर्मो रक्षति रक्षित:! यतो धर्मस्ततो जय:!! 

      "सर्वजन हिताय-बहुजन सुखाय"
             "वसुधैव कुटुम्बकम्"
           "यत्र विश्वंभवत्यैकनीड़म्"
            ॥स्वस्ति सर्वदा श्रीरस्तु॥
         *ॐश्रीराम: श्रीकृष्ण: हरि:ॐ*
          🌺🍃🌺🍃🌺🍃🌺🍃
       ॐश्रीराम: कृष्ण: शरणम् मम:ॐ
            ॥श्रीरामदूतं शरणम् प्रपद्ये॥
               ॐहर हर महादेवॐ
                  "जय अम्बे"
               ॥हरि: ॐ तत्सत्॥ 
       🍁💎💎🍁💎💎🍁💎💎🍁

सदुपयोग

((((((((((((  सदुपयोग  ))))))))))))
.
एक गांव में धर्मदास नामक एक व्यक्ति रहता था।
.
बातें तो बड़ी ही अच्छी- अच्छी करता था पर था एकदम कंजूस।
.
कंजूस भी ऐसा वैसा नहीं बिल्कुल मक्खीचूस।
.
चाय की बात तो छोड़ों वह किसी को पानी तक के लिए नहीं पूछता था।
.
साधु-संतों और भिखारियों को देखकर तो उसके प्राण ही सूख जाते थे कि कहीं कोई कुछ मांग न बैठे।
.
एक दिन उसके दरवाजे पर एक महात्मा आये और धर्मदास से सिर्फ एक रोटी मांगी।
.
पहले तो धर्मदास ने महात्मा को कुछ भी देने से मना कर दिया,
.
लेकिन तब वह वहीं खड़ा रहा तो उसे आधी रोटी देने लगा। आधी रोटी देखकर महात्मा ने कहा कि अब तो मैं आधी रोटी नहीं पेट भरकर खाना खाऊंगा।
.
इस पर धर्मदास ने कहा कि अब वह कुछ नहीं देगा।
.
महात्मा रातभर चुपचाप भूखा-प्यासा धर्मदास के दरवाजे पर खड़ा रहा।
.
सुबह जब धर्मदास ने महात्मा को अपने दरवाजे पर खड़ा देखा तो सोचा कि अगर मैंने इसे भरपेट खाना नहीं खिलाया और यह भूख-प्यास से यहीं पर मर गया तो मेरी बदनामी होगी।
.
बिना कारण साधु की हत्या का दोष लगेगा।
.
धर्मदास ने महात्मा से कहा कि बाबा तुम भी क्या याद करोगे, आओ पेट भरकर खाना खा लो।
.
महात्मा भी कोई ऐसा वैसा नहीं था।
.
धर्मदास की बात सुनकर महात्मा ने कहा कि अब मुझे खाना नहीं खाना, मुझे तो एक कुआं खुदवा दो।
.
‘लो अब कुआं बीच में कहां से आ गया’ धर्मदास ने साधु महाराज से कहा।
.
रामदयाल ने कुआं खुदवाने से साफ मना कर दिया।
.
साधु महाराज अगले दिन फिर रातभर चुपचाप भूखा- प्यासा धर्मदास के दरवाजे पर खड़ा रहा।
.
अगले दिन सुबह भी जब धर्मदास ने साधु महात्मा को भूखा-प्यासा अपने दरवाजे पर ही खड़ा पाया तो सोचा कि अगर मैने कुआं नहीं खुदवाया तो यह महात्मा इस बार जरूर भूखा-प्यास मर जायेगा और मेरी बदनामी होगी।
.
धर्मदास ने काफी सोच- विचार किया और महात्मा से कहा कि साधु बाबा मैं तुम्हारे लिए एक कुआं खुदवा देता हूं और इससे आगे अब कुछ मत बोलना।
.
‘नहीं, एक नहीं अब तो दो कुएं खुदवाने पड़ेंगे’,
.
महात्मा की फरमाइशें बढ़ती ही जा रही थीं।
.
धर्मदास कंजूस जरूर था बेवकूफ नहीं। उसने सोचा कि अगर मैंने दो कुएं खुदवाने से मनाकर दिया तो यह चार कुएं खुदवाने की बात करने लगेगा
.
इसलिए रामदयाल ने चुपचाप दो कुएं खुदवाने में ही अपनी भलाई समझी।
.
कुएं खुदकर तैयार हुए तो उनमें पानी भरने लगा। जब कुओं में पानी भर गया तो महात्मा ने धर्मदास से कहा,
.
‘दो कुओं में से एक कुआं मैं तुम्हें देता हूं और एक अपने पास रख लेता हूं।
.
मैं कुछ दिनों के लिए कहीं जा रहा हूं, लेकिन ध्यान रहे मेरे कुएं में से तुम्हें एक बूंद पानी भी नहीं निकालना है।
.
साथ ही अपने कुएं में से सब गांव वालों को रोज पानी निकालने देना है।
.
मैं वापस आकर अपने कुएं से पानी पीकर प्यास बुझाऊंगा।’
.
धर्मदास ने महात्मा वाले कुएं के मुंह पर एक मजबूत ढक्कन लगवा दिया।
.
सब गांव वाले रोज धर्मदास वाले कुएं से पानी भरने लगे।
.
लोग खूब पानी निकालते पर कुएं में पानी कम न होता।
.
शुध्द-शीतल जल पाकर गांव वाले निहाल हो गये थे और महात्मा जी का गुणगान करते न थकते थे।
.
एक वर्ष के बाद महात्मा पुनः उस गांव में आये और धर्मदास से बोले कि उसका कुआं खोल दिया जाये।
.
धर्मदास ने कुएं का ढक्कन हटवा दिया।
.
लोग लोग यह देखकर हैरान रह गये कि कुएं में एक बूंद भी पानी नहीं था।
.
महात्मा ने कहा, ‘कुएं से कितना भी पानी क्यों न निकाला जाए वह कभी खत्म नहीं होता अपितु बढ़ता जाता है।
.
कुएं का पानी न निकालने पर कुआं सूख जाता है इसका स्पष्ट प्रमाण तुम्हारे सामने है और यदि किसी कारण से कुएं का पानी न निकालने पर पानी नहीं भी सुखेगा तो वह सड़ अवश्य जायेगा और किसी काम में नहीं आयेगा।’
.
महात्मा ने आगे कहा, ‘कुएं के पानी की तरह ही धन-दौलत की भी तीन गतियां होती हैं
.
उपयोग, नाश अथवा दुरुपयोग।
.
धन-दौलत का जितना इस्तेमाल करोगे वह उतना ही बढ़ती जायेगी।
.
धन-दौलत का इस्तेमाल न करने पर कुएं के पानी की वह धन-दौलत निरर्थक पड़ी रहेगी। उसका उपयोग संभव नहीं रहेगा या अन्य कोई उसका दुरुपयोग कर सकता है।
.
अतः अर्जित धन-दौलत का समय रहते सदुपयोग करना अनिवार्य है।’
.
‘ज्ञान की भी कमोबेश यही स्थिति होती है।
.
धन-दौलत से दूसरों की सहायता करने की तरह ही ज्ञान भी बांटते चलो।
.
हमारा समाज जितना अधिक ज्ञानवान, जितना अधिक शिक्षित व सुसंस्कृत होगा उतनी ही देश में सुख- शांति और समृध्दि आयेगी।
.
फिर ज्ञान बांटने वाले अथवा शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने वाले का भी कुएं के जल की तरह ही कुछ नहीं घटता अपितु बढ़ता ही है’,
.
धर्मदास ने कहा, ‘हां, गुरुजी आप भी बिल्कुल ठीक कह रहे हो।
.
मुझे अपनी गलती का अहसास हो गया है।’
.
इस घटना से धर्मदास को सही ज्ञान और सही दिशा मिल गयी थी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
(((((((((( जय जय श्री कृष्ण ))))))))))
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻